ePaper

पुलिस ने 24 घंटे में कुर्की समेत 58 वारंटों का किया निष्पादन

Updated at : 14 May 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में कुर्की समेत 58 वारंटों का किया निष्पादन

पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुर्की समेत 58 वारंटों का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुर्की समेत 58 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 7 गिरफ्तारी की गयी है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 1 लाख 8 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि बगहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. चौतरवा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा वारंट में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 55 वारंट तथा 1 कुर्की का निष्पादन किया है. जिसमें 23 जमानतीय एवं 32 अजमानतीय मामले शामिल है. वही दूसरी ओर पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया. जिस क्रम में पटखौली थाना द्वारा 10,500 रुपये, चौतरवा थाना द्वारा 7 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 11 हजार, नदी थाना द्वारा 5500 रुपये, धनहा थाना द्वारा 16 हजार, रामनगर थाना द्वारा 8 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 5 हजार, सेमरा थाना द्वारा 4 हजार, गोबर्धना थाना द्वारा 6 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 5 हजार, यातायात थाना द्वारा 30500 रुपये समेत 1 लाख 8 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन