एसएसबी के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 53 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 01 Aug 2025 6:34 PM
एसएसबी 65 वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में खैरानी दोन में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
बगहा. एसएसबी 65 वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में खैरानी दोन में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. वही वाहिनी के चिकित्सा पदाधिकारी सह सहायक कमांडेंट डॉ. रवि कुमार द्वारा स्थानीय लोगों का इलाज कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों को वर्षा ऋतु में स्वयं को बीमारियों से सुरक्षित रखने के उपाय एवं स्वच्छता के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया. वही स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ लिया. कार्यक्रम के पश्चात नागरिकों ने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में नियमित रूप से करते रहने का निवेदन किया. ताकि गरीब नागरिकों के स्वास्थ्य जांच तथा दवा की जरूरतों को पूरा किया जा सके. कार्यक्रम में लगभग 53 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा का वितरण किया गया. मौके पर खैरानी दोन के वार्ड सदस्य बलिराम महतो, 65 वाहिनी की चिकित्सा टीम तथा जवान मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










