ePaper

Bettiah : 28 दिन के नवजात बच्चे की हत्या, आंगन में मिला शव

Updated at : 08 Nov 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : 28 दिन के नवजात बच्चे की हत्या, आंगन में मिला शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड नंबर सात में शनिवार को 28 दिन के नवजात की हत्या ने लोगों को सदमे में ला दिया.

विज्ञापन

– धारदार हथियार से गला काटा गया है -दिव्यांग हैं नवजात के माता-पिता वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड नंबर सात में शनिवार को 28 दिन के नवजात की हत्या ने लोगों को सदमे में ला दिया. सूचना पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. लक्ष्मीपुर के दिनेश चौतरिया विकलांग हैं. उनका दाहिना हाथ कटा हुआ है. बाएं हाथ की तीन उंगलियां कटी हुई हैं. बच्चे की मां प्रीति देवी भी दिव्यांग है. वह कम सुनती और बोल नहीं पाती है. दृष्टि दोष की भी शिकार है. रात के समय बेहतर दिखाई नहीं देता. दिनेश नवजात पुत्र लक्की और पत्नी प्रीति के साथ रात में सोए थे. बेटी भूमिका कुमारी (तीन) अपनी दादी के साथ बगल के कमरे में सोई थी. अर्द्ध रात्रि के समय प्रीति शौच के लिए गयी. थोड़ी देर बाद दिनेश की नींद खुल गयी. देखा पत्नी और बच्चा बिस्तर पर नहीं है. उसे लगा की कहीं बच्चा अपनी दादी के साथ सोया हो. उसने वहां खोजा. पत्नी से पूछताछ में उसने उसे बताया कि वह बच्चे को वहीं छोड़ कर गयी थी. उसके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए. खोज शुरू हो गयी. खोजबीन के बाद पड़ोसी महिला को बच्चा मृत स्थिति में घर के आंगन में मिला. सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम लक्की का किसी धारदार या नुकीले हथियार से गला गहराई से काट दिया गया था. पड़ोसियों के मुताबिक बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. इकलौते बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पड़ोसी सदमे और दहशत में हैं. वही घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम पहुंची. साक्ष्य जुटाने में जुट गयी है. जंगली जानवरों के हमले की संभावना वन क्षेत्र से नजदीक गांव के होने के कारण ग्रामीणों ने जंगली जानवर तेंदुआ के हमले की संभावना भी जतायी है. किंतु घर के बाहर दिनेश और पड़ोसियों की बकरियां भी सुरक्षित बंधी पाई गयीं. इससे जानवर के हमले की संभावना पर प्रश्न चिन्ह लग गया. बोले थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो जाएगा. पीड़ित पिता ने बच्चे की मौत मामले में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की कई एंगल से जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन