सीएसपी का ताला तोड़कर 2.65 लाख की चोरी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 May 2025 6:35 PM

विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंजुआ चौक पर अज्ञात चोरों ने इंदुसिंड बैंक के सीएसपी सेंटर का ताला तोड़कर 2 लाख 65 हजार रुपये की चोरी कर ली है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंजुआ चौक पर अज्ञात चोरों ने इंदुसिंड बैंक के सीएसपी सेंटर का ताला तोड़कर 2 लाख 65 हजार रुपये की चोरी कर ली है. सीएसपी संचालक अभिषेक राज ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि मंगलवार रात सीएसपी बंद कर घर चले गए थे. सेंटर में 2 लाख 65 हजार रुपये रखे थे. बुधवार सुबह 7 बजे जब पहुंचे तो ताला टूटा मिला. अंदर सारा सामान बिखरा था. गल्ले में रखे रुपये गायब थे. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन