सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के हेडक्वार्टर में मनाया गया 18 वां वार्षिकोत्सव समारोह

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 May 2025 6:28 PM

विज्ञापन

सीमावर्ती नवलपरासी जिला के बिलासपुर स्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के हेडक्वार्टर में 18 वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. सीमावर्ती नवलपरासी जिला के बिलासपुर स्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के हेडक्वार्टर में 18 वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला सुरक्षा निकाय के प्रमुख भी उपस्थित रहे. एसएसबी के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रमुख अतिथि शामिल हुए नेपाल सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के डीआईजी दीपेंद्र कुंवर ने बताया कि सशस्त्र पुलिस के जनशक्ति को समयानुकूल परिवर्तन करते हुए राष्ट्र के दिए गए जिम्मेदारी को पूरा करना होगा. सीमित साधन के बावजूद भी जटिल अवस्था में उच्च मनोबल के साथ राष्ट्र सेवा करते हुए उनके किए गए कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा. कार्यक्रम में नवलपरासी पश्चिम के जिलाधिकारी हीरालाल रेगमी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा निकाय द्वारा बखूबी अपना जिम्मेदारी तथा कर्तव्य का पालन ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए. वही जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष भगवती यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा तथा राजस्व चोरी को रोकने में सशस्त्र पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान है. राज्य द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पूरा करते हुए 18 वर्ष की यात्रा पार कर गण द्वारा दिया जा रहा योगदान प्रशंसनीय है. सशस्त्र पुलिस के 26 नंबर गण के गणपति संतोष राय मांझी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए 26 नंबर गण के एक वर्ष के उपलब्धियों के विवरण को बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन