104 लीटर देशी शराब व बाइक जब्त, एक गिरफ्तार
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 May 2025 6:31 PM
स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवराजपुर छरकी के दियारे से बुधवार की दोपहर छापेमारी कर 104 लीटर देशी शराब व एक बाइक को जब्त किया है.
नौतन. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवराजपुर छरकी के दियारे से बुधवार की दोपहर छापेमारी कर 104 लीटर देशी शराब व एक बाइक को जब्त किया है. वहीं पुलिस ने छरकी निवासी रूपेश कुमार को पकड़ा है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली कि यूपी से गंडक नदी के सहारे यूपी निर्मित देशी शराब की खेप बाईक से लेकर इस पार आने वाला है. पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दियारे के छरकी में पहुंची. रूपेश नदी पार कर शराब की खेप जैसे लेकर आया कि पुलिस ने उसे ऱंगे हाथ दबोच लिया. पूछताछ के बाद कांड अंकित कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










