Bettiah : गंडक बराज से छोड़ा गया 1.71 लाख क्यूसेक पानी
Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 04 Aug 2025 5:25 PM
विज्ञापन
गंडक बराज वाल्मीकिनगर से सोमवार की शाम समाचार प्रेषण तक लगभग 1 लाख 71 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया.
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर.
गंडक बराज वाल्मीकिनगर से सोमवार की शाम समाचार प्रेषण तक लगभग 1 लाख 71 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया. इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़ चली है. गंडक बराज के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह की मानें तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे दो दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश से जलस्तर बढ़ने लगा है. जलस्तर की और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. सोमवार की देर शाम तक जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार की देर शाम तक पानी 2 लाख क्यूसेक के पार जा सकता है. बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अभियंता ने बताया कि गंडक बराज के सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी गेट खोल दिए गए हैं. गेटों के साथ जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. बता दें कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण वन क्षेत्र में कटाव होना शुरू गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










