दवा लाने के लिए पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
दवा लाने के लिए पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान रूदौली पंचायत के रूदौली गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी शंकर राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण राम सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वट सावित्री पूजा को लेकर अपने ससुराल गया था. जहां अचानक उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गयी. जिसके बाद उक्त व्यक्ति दवा लाने के लिए पैदल दलसिंहसराय जा रहा था. जाने के दौरान जट्टा डीह के समीप रास्ते में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को दलसिंहसराय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मृतक व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा भाई था. उसी के कमाई से परिवार चलता था. विगत डेढ़ वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी, उन्होंने अपने पीछे चार माह का मासूम बच्चे को छोड़ गया है. इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मौत के उपरांत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों के आवेदन के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन