Begusarai News : शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, 30 लाख की संपत्ति की क्षति

Updated at : 19 Feb 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, 30 लाख की संपत्ति की क्षति

Begusarai News : नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के समीप मंगलवार की देर रात हुए भीषण अग्निकांड में किराना स्टोर एवं स्टेशनरी दुकान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के समीप मंगलवार की देर रात हुए भीषण अग्निकांड में किराना स्टोर एवं स्टेशनरी दुकान जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में दोनों दुकान में करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है की शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में लगे इनवर्टर के ब्लास्ट होने से आग लगी तथा किराना दुकान एवं स्टेशनरी की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया.

नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के समीप हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बीती रात जब लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे, उसी दौरान रात करीब दो बजे आंबेडकर चौक के समीप शोरगुल शुरू हुआ. जब लोगों ने निकल कर देखा तो गणेश किराना स्टोर एवं उनके भाई की स्टेशनरी दुकान में आग लगी हुई थी. आग इतनी भयानक थी की कुछ ही मिनट में आग में पूरी तरह दुकान को अपनी चपेट में ले लिया तथा पूरा दुकान धू-धू कर जल रहा था.

आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनट में दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया

स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहे. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई. सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था. फिलहाल घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन