जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी में तीन लोग घायल

Published by :MANISH KUMAR
Published at :26 Oct 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी में तीन लोग घायल

थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के भगवानपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई. जिसमे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के भगवानपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई. जिसमे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. वहीं दूसरी तरफ मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने गोली से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान भगवानपुर गांव निवासी राम प्रताप राय के रूप में की गयी है. वहीं मारपीट के दौरान घायल की पहचान बिपिन राय व राम प्रवेश राय के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है. मामले में थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी व्यक्ति पर करवाई की जायगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन