दिनदहाड़े होटल के दो रूम का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
दिनदहाड़े होटल के दो रूम का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बेखौफ चोरों ने आज दिनदहाड़े एक होटल के दो रूम का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस की है. ज

विज्ञापन

बेगूसराय. बेखौफ चोरों ने आज दिनदहाड़े एक होटल के दो रूम का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस की है. जहां की चोरों ने दो कमरे से दो बैग गायब कर दिया है. इस संबंध में पीड़ित द्वारा नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित नालंदा जिला के इस्लामपुर निवासी एहरार अहमद ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जमीन बेचने के लिए 17 दिन पहले बेगूसराय आये थे. यहां राम जानकी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे. 30 मार्च को उनके जमीन की रजिस्ट्री हुई, इसके बाद वह गेस्ट हाउस में ही रुके हुए थे. आज दोपहर में वह नमाज पढ़ने चले गये और पत्नी खाना खाने चली गयी थी. दोपहर में करीब 2:00 बजे पत्नी जब लौट कर होटल आयी तो कमरे का ताला टूटा हुआ था. अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त था. बदमाशों ने तीन में से एक बैग गायब कर दिया जिसमें पौने पांच लाख रुपये, पैतृक घर की चाबी सहित अन्य सामान थे. उनके द्वारा तुरंत इसकी सूचना होटल मालिक को दी गयी. होटल मालिक अभी छानबीन कर ही रहे थे, तभी दूसरे कमरे का भी ताला टूटा हुआ मिला. जिसमें डे-केयर कंपनी में काम करने वाले आरा नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सुनील कुमार सिंह रह रहे थे. सुनील कुमार सिंह ने भी जब अपने कमरे की जांच की तो एक बैग गायब था. जिसमें करीब पांच हजार रुपये एवं अन्य सामान था. होटल मालिक द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. फिलहाल सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें पीठ पर बैग लटकाये एक युवक रूम से निकलते हुए बाहर जाता दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन