Begusarai News : तीसरे दिन भी पूर्व उपप्रमुख का आमरण अनशन जारी

Begusarai News : 11 सूत्री मांगों को लेकर मटिहानी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में पूर्व उपप्रमुख सोनेलाल साह का तीसरे दिन आमरण अनशन जारी रहा.
मटिहानी. 11 सूत्री मांगों को लेकर मटिहानी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में पूर्व उपप्रमुख सोनेलाल साह का तीसरे दिन आमरण अनशन जारी रहा. उन्होंने बताया कि विभागीय पदाधिकारी के मनमानेपन उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास के प्रधानाध्यापक के द्वारा विकास कार्यों में बरती गयी धांधली के खिलाफ मुझे आमरण अनशन पर बैठना पड़ा. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इन सभी मांगों को लेकर मटिहानी प्रखंड मुख्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास के प्रांगण में आमरण अनशन किया गया था. पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया परंतु समाप्त करने के बाद उस पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि जब तक इस बार मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक आमरण अनशन पर ही रहूंगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










