विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में भूमिका का शपथ लेते छात्र | Prabhat Khabar Network

राष्ट्र निर्माण में भूमिका का शपथ लेते छात्र | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में 'युवा संकल्प कार्यक्रम' का आयोजन हुआ. छात्रों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में पंच परिवर्तन के मूल भावों को अपनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के तेघड़ा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में गुरुवार को संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन आधारित 'युवा संकल्प कार्यक्रम' का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया.

पंच परिवर्तन के मूल भावों को जीवन में अपनाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खंड कार्यवाह माधव ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी के उपयोग और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन के मूल भावों को अपने दैनिक जीवन में उतारने की बात कही. विद्यार्थियों ने भी मातृभाषा के सम्मान, स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता जताई.

सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प

छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे अपने आचरण में सेवा, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने तथा एक सशक्त, संस्कारित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन