जिले के सात प्रखंडों में 10 दिनों तक चले जांच अभियान में मिले एचआइवी के छह मरीज

Updated at : 03 Apr 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सात प्रखंडों में 10 दिनों तक चले जांच अभियान में मिले एचआइवी के छह मरीज

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के निर्देश पर जिले के सात प्रखंडों में पर आयोजित इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन हो गया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के निर्देश पर जिले के सात प्रखंडों में पर आयोजित इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन हो गया है. इस कैम्प में विभिन्न उच्च जोखिम समुदाय एवं त्योहार पर बाहर से घर आये कामगारों की जांच की गयी. जिसमें 33 सौ 22 लोगों की जांच हुई. जबकि 1723 पुरुष एवं 1599 महिलाओं की जांच किया गया. जांच के क्रम में कुल छह एचआइवी पॉजिटिव पाये गये. इन सभी पॉजिटिव पाये गये मरीज को समुचित इलाज के लिए एआरटी बेगूसराय भेज दिया गया है. साथ ही इनका समुचित इलाज प्रारंभ कर दिया गया है. इस कैंप की निगरानी एवं दैनिक पर्यवेक्षण संतोष कुमार संत, जिला पर्यवेक्षक एवं जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ राजू कुमार के द्वारा किया गया. सिविल सर्जन को सौंपी गयी पूरी जांच रिपोर्ट : जबकि कैंप के आयोजन में संस्था के तरफ से मनीष कुमार, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, मोहित कुमार, प्रियंका कुमारी, सन्नी कुमार, अवनीश कुमार ने भाग लिया. वहीं पूरी जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार को सौंपी गयी. सीएस ने बताया कि एचआइवी के प्रचार-प्रसार एवं समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचने का एक बेहतर कार्यक्रम है. हमारा प्रयास रहेगा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी चलता रहे. इस कैंप में कार्य कर रहे सभी कर्मी ने बेहतर तरीके से अपना कार्य संपादन किया. अपहृता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद नावकोठी. पुलिस ने पिछले 18 मार्च को अपहृता नाबालिग लड़की को गुरुवार की सुबह बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त लड़की को समस्तीपुर जिले के हसनपुर से बरामद किया गया है. पिछले 15 मार्च को उसका अपहरण कर लिया गया था. उसके पिता ने थाने में 18 मार्च को गांव के ही दो युवकों पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाकर प्राथमिक दर्ज करायी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया. इस बरामदगी में सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद थे. बरामद लड़की को 183 भादवि के तहत बयान के लिए न्यायालय भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन