बेगूसराय नगर निगम का 15 अगस्त से पहले फैसला, प्रतिमाओं की सजावट से जलजमाव तक बनेगा एक्शन प्लान

Updated:
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते महापौर व नगर आयुक्त  | Prabhat Khabar Network

बैठक को संबोधित करते महापौर व नगर आयुक्त

बेगूसराय नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक में 17 विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और जल-जमाव की समस्या पर विशेष चर्चा हुई।

विज्ञापन

Begusarai Municipal Corporation Meeting : बेगूसराय के महापौर पिंकी देवी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में 15 अगस्त की तैयारियों, सहयोग शिविर के तहत प्रस्तावित योजनाओं के चयन, अतिआवश्यक विकास कार्यों और प्रशासनिक स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई.

15 अगस्त की तैयारियां पूर्व वर्षों की तरह होंगी

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस 2026 पूर्व वर्षों की तरह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा. जिन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर शेड नहीं हैं, वहां शेड का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. इसके अलावा सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आवश्यक मरम्मत भी कराई जाएगी.

चौक-चौराहों की सफाई और जलजमाव पर रहेगा विशेष फोकस

वीर कुंवर सिंह चौक सहित जिन स्थानों पर ध्वजारोहण होना है, वहां विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा. जहां जलजमाव की समस्या है, वहां राबिश और टुकड़ा गिराकर समतलीकरण कराया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

स्ट्रीट लाइट मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत में तेजी लाने पर जोर दिया. अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि राष्ट्रीय पर्व के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

17 विकास योजनाओं पर हुआ विचार

सहयोग शिविर के तहत प्रस्तावित कुल 17 योजनाओं पर समिति ने विचार किया. इनमें कई आवश्यक योजनाओं का चयन करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई. बैठक में शहर के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया.

जलजमाव की समस्या पर भी हुई चर्चा

महापौर पिंकी देवी ने अधिकारियों को जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का सुझाव दिया. पार्षद विपीन पासवान ने वीआईपी रोड पर एनएच-31 से मीरा नर्सिंग होम तक जलजमाव रोकने के लिए राबिश डालने का प्रस्ताव रखा, जिस पर चर्चा की गई.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपनगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य नीलम देवी, गुलशन खातून, वंदना कुमारी, विपीन पासवान, विनय कुमार मिश्रा, गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी और नगर निगम के कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन