बेगूसराय में गृह रक्षा वाहिनी परीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े, 7,584 में से 4,421 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai Home Guard Exam : बेगूसराय में होमगार्ड अनुदेशक पद के लिए परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित हुई. कुल 7,584 में से 3,163 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4,421 अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

Begusarai Home Guard Exam : बेगूसराय जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा एक ही पाली में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन की जानकारी दी.

विज्ञापन

7,584 में से 3,163 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 7,584 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था. इनमें 3,163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,421 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या उपस्थित परीक्षार्थियों से अधिक रही.

सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी

परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर एडमिट कार्ड का सत्यापन और सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रही.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहा पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था. कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया.

इन केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

परीक्षा बीपी इंटर स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल, एसके महिला कॉलेज, श्रीसीताराम राय प्लस टू स्कूल रजौड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बथौली, राजकीयकृत ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल विष्णुपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय असुरारी, पीएमश्री आरएमजी प्लस टू स्कूल बीहट, आरजेके प्लस टू स्कूल, आरबीएसएस प्लस टू स्कूल हरपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पपरौर और यूयूएमबी जैमरा सहित कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.

Also Read : बेगूसराय में बूढ़ी गंडक तटबंध पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पेड़ के तने के पास पड़ी थी लाश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन