बखरी में नवसार्वजनिक दुर्गा मंदिर कमिटी का गठन,भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाने का लिया गया निर्णय
बैठक में शामिल मंदिर कमिटी के सदस्य
बखरी के ढ़ाला चौक में नव दुर्गा स्थान मेला समिति का पुनर्गठन किया गया. पुरानी समिति को भंग कर शिव सहनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. इस बार भव्य और शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा व मेले का आयोजन होगा.
Durga Puja Committee: बखरी नगर के ढ़ाला चौक स्थित सार्वजनिक नव दुर्गा स्थान मेला समिति की वार्षिक आमसभा महावीर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. आमसभा में उपस्थित लोगों ने पुरानी कमिटी में किसी तरह का बदलाव नहीं करने और उसी कमिटी के माध्यम से दुर्गा पूजा व मेला आयोजित कराने पर सहमति जतायी.
वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का ब्यौरा पेश
आमसभा में पूर्व सचिव रवि सहनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. वहीं, पूर्व कोषाध्यक्ष अमरजीत सहनी ने समिति के आय-व्यय का ब्यौरा रखा. दोनों प्रतिवेदनों को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इसके बाद पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कमिटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी.
शिव सहनी को फिर मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नयी कमिटी में सर्वसम्मति से शिव सहनी को पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया गया. शंकर सहनी और ओमप्रकाश केसरी को उपाध्यक्ष, रवि कुमार सहनी को सचिव, अशोक यादव और सियाराम पासवान को सह सचिव तथा अमरजीत सहनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. सुरेश सहनी और रामप्रसाद सहनी को अंकेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं, राजकुमार सहनी को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया.
17 लोगों को बनाया गया कार्य समिति सदस्य
कार्य समिति सदस्य के रूप में रामचंद्र सहनी, द्रवेश्वर सहनी, सुशील सहनी, संतोष सहनी, राजेन्द्र शर्मा, बलराम सहनी, रामा सहनी, चंद्रजीत यादव, उमेश सहनी, नगर पार्षद बब्बन पासवान, चंदन कुमार सहनी, अशोक सहनी, लड्डूलाल सहनी, दिलीप सहनी, राम बाबू पासवान और बौएलाल सहनी समेत अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया.
आमसभा में उपस्थित लोगों ने शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा और मेला आयोजित करने का निर्णय लिया. समिति के सदस्यों ने आयोजन को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति जतायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए