बेगूसराय के कैलाशपुर में बाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत शिविर में अंधेरा, बिजली बंद होने से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही जिंदगी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैलाशपुर में बाढ़ का पानी घटने के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. राहत शिविरों में बिजली नहीं है और खुले गड्ढों से मवेशियों को खतरा है. ग्रामीण प्रशासन से बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद बाढ़ की स्थिति में भले ही सुधार हुआ है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित कैलाशपुर में कई बाढ़ प्रभावित परिवार अब भी राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन बंद कर दिया गया. इसके बाद राहत शिविर में बिजली की सुविधा भी बंद हो गयी. बिजली नहीं रहने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है.

विज्ञापन

गांव में अब भी कई जगह जमा है पानी

बाढ़ प्रभावित परिवारों के अनुसार गांव में अब भी कई स्थानों पर पानी जमा हुआ है. ऐसे में लोगों को अपने घर लौटने में परेशानी हो रही है. राहत शिविर में परिवार के साथ रहने वाले लोगों के सामने पशुओं को सुरक्षित रखने की भी समस्या बनी हुई है. कई पशुपालकों को अपने मवेशियों को खुले में रखने की मजबूरी है. बारिश होने पर उनकी परेशानी और बढ़ जाती है.

ग्रामीणों का कहना है कि राहत शिविर में बिजली नहीं रहने के कारण रात के समय परिवार के सदस्यों के साथ पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है. अंधेरे में शिविर और आसपास के इलाकों में आवाजाही करना भी मुश्किल हो रहा है.

View on Instagram

खुले गड्ढे में गिर रहे मवेशी

राहत शिविर में शौचालय की व्यवस्था के लिए गड्ढा खोदा गया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उसे अब तक बंद नहीं किया गया है. गड्ढा खुला रहने और रात में अंधेरा होने के कारण कई बार गाय और भैंस उसमें गिर जा रहे हैं. इससे पशुपालकों की परेशानी बढ़ गयी है.

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बाद संक्रमण और दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ऐसे में राहत शिविर में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. लोगों ने खुले गड्ढे को तत्काल बंद कराने की मांग की है, ताकि किसी व्यक्ति या पशु के साथ दुर्घटना न हो.

Image

पानी निकलने तक बिजली उपलब्ध कराने की मांग

बाढ़ प्रभावित परिवारों का कहना है कि जब तक गांव से पानी पूरी तरह नहीं निकल जाता और लोग अपने घरों में सुरक्षित तरीके से वापस नहीं लौट जाते, तब तक राहत शिविर में बिजली समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राहत शिविर में दोबारा बिजली की व्यवस्था कराने, खुले गड्ढे को बंद कराने और पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है.

ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ का पानी कम होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन जलजमाव और अन्य समस्याओं के कारण सामान्य जनजीवन अभी पटरी पर नहीं लौटा है. लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से राहत शिविर की समस्याओं का जल्द समाधान किया जायेगा.

Also Read: आरा : 23 सितंबर को जगदीशपुर जाएंगे सीएम सम्राट, दो हेलीपैड तैयार, अधिकारियों ने लिया जायजा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन