बेगूसराय की श्रीकृष्ण गौशाला में गुरु पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, पूरे दिन गूंजे भक्ति के स्वर

Updated:
विज्ञापन
श्री कृष्ण गौशाला बखरी में पूर्णिमा पर की गई गुरु पूजा  | Prabhat Khabar Network

श्री कृष्ण गौशाला बखरी में पूर्णिमा पर की गई गुरु पूजा

बेगूसराय के बखरी गौशाला में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन और आरती में भाग लेकर गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

विज्ञापन

Begusarai Guru Purnima Celebration : बेगूसराय के बखरी स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गुरु पूजन, अभिषेक तथा आरती कर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त की. पूरे दिन गौशाला परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा.

एसडीओ ने बताया गुरु का महत्व

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं. गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है और उसे श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु पूर्णिमा का पर्व सम्मान, समर्पण एवं कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है.

पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रसाद वितरण

गुरु पूजन, अभिषेक और आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया.

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में गौशाला के सचिव कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष केदार केसरी, मनोरंजन वर्मा, सुशील अग्रवाल, मनोज चौधरी, विवेक खेतान, अभिमन्यु केसरी, मुकेश, रामदयाल केसरी, प्रकाश टिबरेवाल, रितेश केसरी सहित गौशाला परिवार के सदस्य, समाजसेवी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन