बेगूसराय में सफाई व्यवस्था पर संकट के आसार, आज से नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
मशाल जुलूस के साथ प्रदर्शन करते नगर निगम कर्मी  | Prabhat Khabar Network

मशाल जुलूस के साथ प्रदर्शन करते नगर निगम कर्मी

बिहार में नगर निगम कर्मचारियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सफाई व्यवस्था ठप होने की संभावना।

विज्ञापन

Begusarai Municipal Corporation Strike : बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन, पटना और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, पटना के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बेगूसराय नगर निगम कर्मियों ने बुधवार शाम मशाल जुलूस निकाला. जुलूस नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

30 जुलाई से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल

कर्मचारियों ने 30 जुलाई से घोषित राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल के चलते नगर निगम की सफाई व्यवस्था सहित अन्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है.

कर्मचारियों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

संघ ने वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की मांग की. इसके साथ ही ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर संबंधित कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई. कर्मचारियों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए सम्मानजनक वेतन, एसीपी/एमएसीपी योजना का पूरा लाभ और सातवें वेतनमान के बकाये का भुगतान अधिसूचना की तिथि से करने की भी मांग की.

सैकड़ों कर्मचारी हुए आंदोलन में शामिल

मशाल जुलूस का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, महामंत्री दिलीप मल्लिक और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता मोहन मुरारी ने किया. आंदोलन में नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल हुए.

सफाई व्यवस्था पर पड़ सकता है असर

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि प्रशासन की ओर से हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाओं को सुचारु रखने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Read : बेगूसराय में छत काटकर मोबाइल दुकान से ₹80 हजार का सामान ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन