बेगूसराय : गैस सिलेंडर लेने से पहले कर लें यह जरूरी काम, बखरी भारत गैस एजेंसी ने जारी की अपील

Updated:
विज्ञापन
सिलेंडर की सांकेतिक तस्वीर

सिलेंडर की सांकेतिक तस्वीर

बखरी भारत गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी और सुरक्षा जांच जल्द पूरा करने की अपील की है, ताकि गैस आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

विज्ञापन

Bharat Gas e-KYC : बेगूसराय के बखरी भारत गैस एजेंसी ने अपने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है. एजेंसी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें भविष्य में गैस सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

घर बैठे भी पूरी कर सकते हैं ई-केवाईसी

एजेंसी प्रबंधक पारस सिंह ने बताया कि उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से हेलो बीपीसीएल (Hello BPCL) ऐप का उपयोग कर घर बैठे भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इससे उपभोक्ताओं को एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं होगी और प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी.

गैस सुरक्षा जांच अभियान भी जारी

भारत गैस एजेंसी की ओर से सभी उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. एजेंसी ने कहा है कि यह जांच प्रत्येक उपभोक्ता के लिए जरूरी है, ताकि गैस कनेक्शन और उपकरण सुरक्षित स्थिति में बने रहें.

पुरानी रबर पाइप बदलने की सलाह

एजेंसी ने उन उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है, जिनके गैस चूल्हे की रबर पाइप दो वर्ष या उससे अधिक पुरानी हो चुकी है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी पाइप को बदलकर नई पाइप लगवाने की सलाह दी गई है, जिससे गैस रिसाव जैसी संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

सहायता के लिए एजेंसी से करें संपर्क

एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि ई-केवाईसी, सुरक्षा जांच या अन्य किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता सीधे एजेंसी अथवा जारी मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. सभी उपभोक्ताओं से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय पर ई-केवाईसी और सुरक्षा जांच कराने की अपील की गई है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन