Begusarai News : जनप्रतिनिधियों ने पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार कर किया हंगामा

Begusarai News : मटिहानी प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक का जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया.
बेगूसराय/मटिहानी. मटिहानी प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक का जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया. इस बाबत प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय ने बताया कि संपूर्ण प्रखंड में पदाधिकारियों की मनमानी चल रही है. जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है. उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अंश से लगभग एक वर्ष पूर्व जो विकास की कार्य किया गया. जिसमें पंचायत समिति सदस्यों का लाखों रुपया फंसा हुआ है पर विभाग के द्वारा उसे राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिससे अभिकर्ता और वेंडर को काम करने में काफी परेशानी हो रही है.
मटिहानी प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक
इशारों ही इशारों में उन्होंने कहा सबका जड़ भ्रष्टाचार है. प्रखंड उपप्रमुख सुधांशु कुमार ने कहा कि पूर्व में जो योजना लिया गया था. जिस पर कुछ योजनाओं पर कार्य किया गया था उसका तो भुगतान अभी तक नहीं हुआ है. शेष जो योजना बचा हुआ है उस पर कार्य शुरू नहीं हुआ है. अब नई योजना को लेने से क्या फायदा है. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पदाधिकारी के लिए पंचायत समिति की बैठक कोई मायने नहीं रखता है. अधिकारी बैठक में शामिल होना उचित नहीं समझते हैं और बैठक में जो निर्णय लिया जाता है वह ढाक के तीन पात साबित हो रहा है. इस परिस्थिति में हम जनप्रतिनिधियों ने फैसला लिया है.पदाधिकारियों की मनमानी काे लेकर जनप्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश
बैठक प्रारंभ होने के वक्त लगभग सभी पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया सभा कक्ष में उपस्थित हुए और पदाधिकारी पर यह सभी दोष लगाते हुए बैठक को बहिष्कार करते हुए बाहर हो गए. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद से बात करने पर उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार क्यों किया. मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार ,मुखिया बमबम कुमार, अभय कुमार ,पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार , संजीव कुमार उर्फ़ बब्लू, रामाश्रय साह, कुंदन कुमार, बलवंत कुमार,सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




