Begusarai News : सड़क निर्माण में लापरवाही पर रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Updated at : 23 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : सड़क निर्माण में लापरवाही पर रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा-समसा पथ निर्माण में संवेदक द्वारा लापरवाही किये जाने को लेकर भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी के बैनर तले महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को हबीब चौक के समीप सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा-समसा पथ निर्माण में संवेदक द्वारा लापरवाही किये जाने को लेकर भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी के बैनर तले महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को हबीब चौक के समीप सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने सरकार और संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना की अध्यक्षता सीपीएम नेता विजय कुमार राय ने किया. धरना को संबोधित करते हुए सीपीएम नेता उमेश कुंवर कवि ने कहा कि झमटिया ढ़ाला एनएच 28 से लेकर समसा पथ व और पंचवटी चौक एनएच 28 से कादराबाद चौक तक जाने वाली सड़क की प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क है. यह सड़क बछ्वाड़ा से मंसूरचक,भगवानपुर व समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर व रोसड़ा प्रखंड को जोड़ती है. विगत कुछ वर्षों से सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो गयी थी. जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दल व गैर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर आन्दोलन किया. जिसके बाद सरकार के द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गयी. लेकिन विगत चार वर्षों से संवेदक के लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य पूरा नही किया जा सका.

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी के बैनर तले किया गया आंदोलन

आज सड़क की स्थिति ऐसी है कि इस सड़क से गुजरने वाले छात्र-छात्रा गिरकर घायल होते रहते हैं. उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा सड़क पर पानी का छिडकाव नहीं किये जाने से सड़क किनारे बसे लोग हमेशा धुल फांकते रहते हैं. जिस कारण उन्हें विभिन्न बीमारियों का सामना करना पर रहा है. वही धरना को संबोधित करते हुए राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर आज तीसरी वार महागठबंधन के कार्यकर्ताओ द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. लेकिन सरकार व पदाधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. संवेदक सड़क को अर्धनिर्मित अवस्था में छोड़ दिया है. जो हमेशा खतरे को निमंत्रण देता है. भाकपा नेता सह भिखमचक पंचायत के मुखिया रामदेव सहनी ने कहा कि बछवाड़ा से समसा जाने वाली सड़क के किनारे सैकड़ों गरीब गुरबो का घर है, सड़क के किनारे बसे लोगों को हमेशा डर लगा रहता है कि किस वाहन से पत्थर उछलते हुए किस व्यक्ति या बच्चे को लग जाय और उसे घायल होकर अस्पताल जाना पड़े. वही सीपीएम नेता अवध किशोर चौधरी, राजद नेता उपेन्द्र यादव,भाकपा नेत्री सरिता राय,उप मुखिया इस्तेयाज आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि बछवाड़ा-समसा, पंचवटी चौक से कादराबाद सड़क का जल्द निर्माण नहीं किया गया तो महागठबंधन कार्यकर्ता के द्वारा संवेदक व सरकार समेत पदाधिकारी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे. जाम की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन सभी सड़क बनवाने की मांग पर अड़े रहे. करीब चार घंटे के बाद बीडीओ अभिषेक राज ने फोन पर संवेदक से बात कर मार्च के प्रथम सप्ताह से सड़क निर्माण प्रारंभ करने का आश्वासन दिया. उसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया. प्रदर्शन के दौरान मौके पर राजीव कुमार चौधरी, विश्वनाथ दास, रमेश महतो पप्पु, राम रतन राय,सरीता देवी, छोटु यादव, अहमद हुसैन, नरेश यादव, अर्जुन यादव, शंकर यादव समेत अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन