Begusarai News : मंझौल के प्रशांत आनंद को उत्कृष्ट कार्य के लिए उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Updated at : 23 Feb 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : मंझौल के प्रशांत आनंद को उत्कृष्ट कार्य के लिए उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Begusarai News : मंझौल के लाल प्रशांत आनंद ने किया कमाल. देश की उच्च सदन राज्यसभा में शोध कार्य के लिए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रशांत आनंद को सम्मानित किया है.

विज्ञापन

मंझौल. मंझौल के लाल प्रशांत आनंद ने किया कमाल. देश की उच्च सदन राज्यसभा में शोध कार्य के लिए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रशांत आनंद को सम्मानित किया है. नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने बेगूसराय जिला के इस लाल को प्रशस्ति पत्र देकर गौरवान्वित किया है. बताते चलें कि प्रसिद्ध समाजसेवी मोती लाल आनंद और चेरियाबरियारपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख शोभा रानी के सुपुत्र व पत्रकार अमित आनंद के भाई प्रशांत आनंद उपराष्ट्रपति से इस तरह के सम्मान पाने वाले पूरे बिहार में अपने समाज के पहले व्यक्ति बन गये हैं.

यूथ ऑफ बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत आनंद कई वर्षों से देश के कोने-कोने में सामाजिक कार्यों के लिए रहे हैं चर्चित

गौरतलब है कि यूथ ऑफ बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत आनंद कई वर्षों से देश के कोने-कोने में अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित रहे हैं. उपराष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किये जाने की जानकारी देते हुए प्रशांत आनंद ने कहा कि यह उनके परिवार और बिहार के लिए सम्मान और हर्ष का क्षण है. प्रशांत आनंद की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक राजवंशी महतो, पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह, अशोक महतो, कुमारी मंजू वर्मा, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, राजद किसान सेल की प्रदेश सचिव ब्यूटी कुमारी, प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया साहेब पासवान, मोहम्मद जियाउल, माले नेता चंद्रदेव वर्मा समेत अनेक लोगों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी प्रसन्नता जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन