ePaper

पुलिस ने सचिन हत्याकांड का किया खुलासा, पिस्तौल व तीन मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 14 Oct 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सचिन हत्याकांड का किया खुलासा, पिस्तौल व तीन मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत में विगत चार दिन पहले युवक सचिन कुमार की हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत में विगत चार दिन पहले युवक सचिन कुमार की हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने हत्या में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं दो युवकों को निरुद्ध किया गया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त एक कट्टा व तीन मोबाइल बरामद किया है. युवक की जमीनी विवाद को लेकर हत्या की गयी. बछवाड़ा थाना परिसर में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने युवक हत्या मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दस अक्टूबर को कादराबाद निवासी परमानंद पासवान का पुत्र सचिन कुमार को अपराधियों गोली मारकर हत्या कर दिया था. मामले को लेकर परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध बछवाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया. युवक हत्या मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान कादराबाद पंचायत के वार्ड तीन निवासी मनोज कुमार का पुत्र मुरारी कुमार को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि हम दोनों के बीच जमीन का विवाद था. इसी कारण पूर्व में भी मृतक के द्वारा गाली गलौज व मारपीट किया गया था. इसी का बदला लेने को लेकर उक्त मृतक को अपने चचेरे भाई व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत सिगरेट पीने के बहाने कादराबाद बहियार बुलाया और युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया, और सभी फरार हो गए. वही आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गये एक देसी कट्टा व तीन मोबाइल के साथ एक युवक समेत दो नाबालिग निरुद्ध किया गया है. वहीं पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि अनुसंधान चल रहा है जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन