Friday South OTT Releases: इस शुक्रवार बोरियत को कहें बाय और एंटरटेनमेंट को कहें हाय, आ रहे हैं साउथ के मजेदार कंटेंट

Updated:
विज्ञापन

फ्राइडे साउथ ओटीटी रिलीज 17 अप्रैल, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday South OTT Releases: इस शुक्रवार 17 अप्रैल को OTT पर मजेदार साउथ कंटेंट आ रहा है. इसलिए बोरियत को भगाइए और घर बैठे नई फिल्में और सीरीज की पूरी लिस्ट देखें.

विज्ञापन

Friday South OTT Releases 17 April: शुक्रवार आते ही वीकेंड की एंट्री की खुशी अपने आप महसूस होने लगती है. पूरे हफ्ते की थकान के बाद मन करता है कि बस थोड़ा आराम किया जाए और कुछ अच्छा देखा जाए. यही वजह है कि इस शुक्रवार, 17 अप्रैल को OTT पर आपके लिए ढेर सारी नई फिल्में और कहानियां आ रही हैं, ताकि आप इस गर्मी में बाहर जाए बिना घर बैठे ही मजेदार एंटरटेनमेंट का पूरा आनंद ले सकें. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Pochamma – Aha Video

यह एक हॉरर फिल्म है, जो एक पुरानी और डरावनी हवेली के आसपास घूमती है. कहानी के मुताबिक इस हवेली पर ‘पोचम्मा’ नाम की देवी का श्राप है. जो भी वहां जाता है, उसे अपने पुराने पाप और राजों का सामना करना पड़ता है. धीरे-धीरे वहां अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जिससे सबकी जान खतरे में पड़ जाती है.

यह फिल्म डर, रहस्य और सुपरनैचरल ताकतों का मजेदार मिक्स है.

Matka King (Telugu Dub) – Amazon Prime

मटका किंग की कहानी 1960 के मुंबई से शुरू होती है. इसमें ब्रिज भट्टी नाम का एक व्यापारी होता है, जो ‘मटका’ नाम के जुए को धीरे-धीरे एक बड़े सट्टा कारोबार में बदल देता है. जैसे-जैसे उसके पास पैसा और ताकत आती है, वैसे-वैसे उसकी जिंदगी में दुश्मन और खतरे भी बढ़ जाते हैं.

यह कहानी दिखाती है कि लालच और पावर की चाह इंसान को किस रास्ते पर ले जा सकती है.

Ashakal Aayiram – ZEE5

‘आशकल आयिरम’ एक इमोशनल ड्रामा है. इसमें अजीश नाम का एक लड़का है, जिसका सपना फिल्म स्टार बनने का है. लेकिन उसके पिता उसके इस सपने के खिलाफ हैं. ऐसे में उसे अपने सपनों और परिवार के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

वह कई मुश्किलों और असफलताओं का सामना करता है, लेकिन अपने सपने को नहीं छोड़ता. यह फिल्म हमें सिखाती है कि अगर हम खुद पर भरोसा रखें, तो अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola