सरस्वती विद्या निकेतन में 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कानून का पाठ पढ़ाते पुलिस दीदी

Begusarai News : बेगूसराय में ऑपरेशन विधि पालक युवक अभियान के तहत पुलिस दीदी टीम ने छात्रों को महिलाओं के सम्मान और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग के महिला अपराध कोषांग के निर्देश पर बेगूसराय पुलिस द्वारा जिला स्तर पर गठित पुलिस दीदी अभया ब्रिगेड, नगर थाना पुलिस, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान, बाघा बेगूसराय तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या निकेतन में 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कामनी कुमारी ने की.

विद्यार्थियों को सभ्य और जिम्मेदार नागरिक बनने का दिलाया संकल्प

नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने कहा कि 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' अभियान का उद्देश्य बच्चों को कानून का पालन करने वाला जिम्मेदार और सभ्य नागरिक बनाना है. उन्होंने कहा कि सभी को महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए. समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयास से महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है.

Also Read : औरंगाबाद-पटना NH-139 पर हादसा: BJP कार्यालय के पास दो डंपरों की टक्कर, धू-धू कर जले इंजन; चालक गंभीर रूप से झुलसे

संस्कार और शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज

एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के जिला समन्वयक विजय प्रताप ने विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान का संदेश दिया. वैशाली समाज कल्याण संस्थान के जिला प्रतिनिधि राजमणि रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों के अच्छे व्यवहार, सकारात्मक विचार और संस्कार से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है. यदि सभी नागरिक कानून का पालन करेंगे तो महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराध स्वतः कम होंगे. उन्होंने कहा कि समाज, प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास से ही अपराधमुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पुलिस निरीक्षक अर्चना सिन्हा ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. वहीं पुलिस निरीक्षक पल्ली प्रिया ने पुलिस दीदी अभया ब्रिगेड की कार्यप्रणाली से बच्चों को अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर गोपनीय रूप से देने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर थाना की सहायक पुलिस निरीक्षक अनीता कुमारी, वैशाली समाज कल्याण संस्थान के जिला प्रतिनिधि राजमणि रंजन, सामुदायिक कार्यकर्ता सरिता कुमारी, विद्यालय की शिक्षिकाएं मीनाक्षी शंकर, विमल कुमारी, रानी कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन