Begusarai News : सब्जी लदे पिकअप, मोबाइल व नकद लूटकर बदमाश फरार

Begusarai News : थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के सुल्ताना वाहा के समीप एनएच-28 पर बुधवार की रात तीन अज्ञात बदमाशो ने सब्जी लदे पिकअप चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट किया और सब्जी समेत पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया.
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के सुल्ताना वाहा के समीप एनएच-28 पर बुधवार की रात तीन अज्ञात बदमाशो ने सब्जी लदे पिकअप चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट किया और सब्जी समेत पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़ित मालवाहक पिकअप चालक ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है.
बछवाड़ा थाने की रसीदपुर पंचायत के सुल्ताना वाहा के पास एनएच-28 पर हुई घटना
पिकअप चालक वेस्ट बंगाल राज्य के नोदीया जिले के चकदा निवासी विद्युत पाल का पुत्र अभिजीत कुमार पाल ने बताया कि विगत मंगलवार को अपने पिकअप वाहन पर परबल व कद्दू लेकर बिहार के दरभंगा के लिए एनएच 28 के रास्ते निकले. बुधवार की देर रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के समीप सुल्ताना वाहा के समीप पहुंचते ही पीछे से एक पिकअप वाहन पर तीन लोग सवार होकर मेरे वाहन का ओवरटेक करते हुए मेरे पिअकप वाहन के आगे अपना वाहन लगा दिया और दो लोग लोहे का रौड लेकर पिकअप वाहन से उतरे और मेरे पिकअप वाहन का चालक तरफ का शीशा तोड़ दिया.
बदमाशों ने वाहन से नीचे उतार कर की मारपीट
उक्त बदमाशों ने वाहन से मुझे नीचे खींचते हुए मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान मेरे जेब से लगभग 5600 सौ रूपया नगद व मोबाइल छीन लिया. दो व्यक्ति मेरे पिकअप बैठा और वाहन लेकर दलसिंहसराय की तरफ लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में 42 बैग परबल व 32 बैग कद्दु था. जो लगभग तीन लाख रूपये कीमत का सब्जी था. उन्होंने बताया कि लूटपाट के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गयी. सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल पिकअप चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि पिकअप चालक के द्वारा लूट का आवेदन दिया गया है. जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




