Begusarai News : सदस्यों ने आंगनबाड़ी, नल-जल, सड़क, बिजली, स्कूल व मजदूरों के जॉब कार्ड का उठा मुद्दा

Begusarai News : बरौनी प्रखंड स्थित शहीद नीरज भवन भवन में शनिवार को विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर निर्धारित पंचायत समिति की बैठक को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही.
बीहट. बरौनी प्रखंड स्थित शहीद नीरज भवन भवन में शनिवार को विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर निर्धारित पंचायत समिति की बैठक को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही. सूचना के बावजूद करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुई बैठक में अधिकतर विभागीय अधिकारी के अलावे खुद पंचायत समिति सदस्य व मुखिया उपस्थित नहीं थे. बताते चलें कि बरौनी प्रखंड के 15 पंचायत में इतने ही मुखिया व 24 की संख्या में पंचायत समिति सदस्य हैं.
बरौनी प्रखंड स्थित शहीद नीरज भवन भवन में हुई पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक
आज की बैठक में मात्र दो मुखिया और पंद्रह-सोलह की संख्या में पंचायत समिति सदस्य सदन में मौजूद थे. इतना ही नहीं विकास योजना की बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित सांसद, विधायक या उनके प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य तक रूचि नहीं दिखाते हैं. हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर अधिकारी गायब रहते हैं. इसका नतीजा है कि बरौनी प्रखंड में चल रही योजनाओं में अनियमितता की शिकायत सदन में किससे किया जाये. जनप्रतिनिधियों को समझ ही नहीं आता है.प्रखंड प्रमुख पर पूर्व में लगे अविश्वास प्रस्ताव से सदन में शुरू हुई चर्चा
सिमरिया-2 पंचायत के पंसस वकील रजक ने सदन में बहस शुरू करते हुए कहा 25 जनवरी 2024 को प्रखंड प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव संबंधी जो विभागीय आदेश और माननीय हाई कोर्ट के आदेश की जो अवहेलना हुई और गलत प्रस्ताव पारित हुआ.उसके खिलाफ वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं.इसके अलावा उन्होंने पशु शेड बनाने वालों को भुगतान नहीं होने, दखल-दहानी के बाद भी सिमरिया घाट के पर्चाधारियों का ऑन लाइन पर्चा नहीं कटने सहित अन्य मामलों की चर्चा की.वहीं पंसस डा रजनीश कुमार ने कहा कि इस पंचवर्षीय योजना में जो अवशेष राशि था और अभी तक कितनी राशि विभिन्न मद में मिला और किस-किस सदस्य को कितनी राशि की योजना मिली उसकी पूरी सूची एक सप्ताह के अंदर सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया जाय.जो भी अभिलेख खुले उसकी सूची पर प्रमुख और उप प्रमुख का हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होना चाहिये. सदस्यों प्रस्ताव अक्षरश: प्रोसीडिंग में लिखा जाना चाहिये.
उलाव हवाई अड्डा का नामकरण राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर करने समेत कई मुद्दों पर बैठक में हुई चर्चा
उलाव हवाई अड्डा का नामकरण राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर तथा इसकी परिधि में किसानों को रास्ता देने की मांग की. नल-जल योजना में तोड़े गये सड़क का अविलंब मरम्मति करने तथा रिफाइनरी क्षेत्र में पड़ने वाले पंचायत केशावे,महना, नूरपुर, मोसादपुर एवं पपरौर में विगत 15 वर्षों के अंदर प्रदुषण से कैंसर पीड़ित मरीजों का सर्वे कराने की मांग की. बैठक में पंसस मो युनुस ने आवेदन के बाद भी राशन कार्ड के नहीं बनने तथा मनरेगा व आंगनबाड़ी में चल रहे भ्रष्टाचार की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया. इसके अलावा बैठक में अन्य सदस्यों ने आंगनबाड़ी, नल-जल, सड़क, बिजली, स्कूल, मजदूरों को जॉब कार्ड से संबंधित समस्याओं को उठाया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा पंचायत की योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा समस्याओं के समाधान हेतु सभी प्रयास ईमानदारीपूर्वक किये जा रहे हैं. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है. बैठक की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की. वहीं बैठक में उप प्रमुख रूपम कुमारी, मनरेगा पीओ मुकेश, आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार, मुखिया शोभा देवी, मनोज कुमार चौधरी, पंसस नूतन देवी, सितारा खातून, रानी कुमारी, मो युनुस, वकील रजक, महेश पासवान, तौकीर आलम सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




