Begusarai News : 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए हुई बैठक

Begusarai News : पहसारा में पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह के आवास पर 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता हेतु बैठक का आयोजन रविवार को किया गया.
नावकोठी. पहसारा में पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह के आवास पर 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता हेतु बैठक का आयोजन रविवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता कैलाश बिहारी प्रसाद सिंह ने किया. बैठक कच संबोधित करते हुए पूर्व जिला संयोजक सुनील सिंह ने कहा गुरु कृपा से आप सबों के बीच यह मौका आया है. सभी लोग इसके प्रचार प्रसार में लग जायें. इसके लिए प्रखंड को तीन खंड में बांटा गया.पहला खंड में चार पंचायत महेशवारा,पहसारा पश्चिम, पहसारा पूर्वी एवं डफरपुर है. इस खंड के प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी उमेश सत्यार्थी के नेतृत्व में संजय कुमार सिंह , सीताराम पंडित, आकाश कुमार एवं अजय भारती की टीम को दी गयी है.
दूसरे खंड में नावकोठी, रजाकपुर व हसनपुर बागर पंचायत को रखा गया है
वहीं दूसरे खंड में नावकोठी, रजाकपुर एवं हसनपुर बागर पंचायत को रखा गया है. इसमें प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी शंभू शर्मा, अशोक जायसवाल एवं छोटे जी को दी गयी है. तीसरा खंड में दो पंचायत को रखा गया सैदपुर विष्णुपुर एवं समसा इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी राधेकांत महतो ,अर्जुन महतो एवं दयानंद चौधरी को दी गयी है. इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक हर्षवर्धन कुमार ने कहा आज के सभी समस्याओं का हल गायत्री महायज्ञ में है. इस यज्ञ को करने से सामाजिक नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान का रास्ता प्रशस्त होता है. वायुमंडल में फैले नेगेटिव तत्वों का नाश होता है.जिस धरती पर स्वर्ग अवतरण की संभावना बनती है तथा मनुष्य में देवत्व उदय होता चला जाता है. बैठक में जिला संयोजक ज्ञानचंद, उमेश सत्यार्थी , रामाशीष सिंह, संजय कुमार सिंह, अजय भारती ,आकाश कुमार लक्ष्मी सहनी सीताराम पंडित विभा देवी, प्रखंड संयोजक पुरुषोत्तम जायसवाल, सुनील चौधरी शंभू शर्मा, अशोक जायसवाल, जय किशन रजक आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




