सूजा भर्रा पंचायत से सामाजिक नेतृत्व में कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

Updated:
विज्ञापन

देवघर के लिए रवाना होते शिवभक्त

Begusarai News : बेगूसराय के सूजा भर्रा पंचायत से 200 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा करेंगे।

विज्ञापन

Begusarai News : सदर प्रखंड की सूजा भर्रा पंचायत से सोमवार को पंचायत के नेतृत्व में करीब 200 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने पुराना ठाकुरबारी, चपरिया ठाकुरबारी, सोयरा हनुमान मंदिर, शिव मंदिर और वैष्णो माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.

सुरक्षा को लेकर तैनात रही पुलिस

कांवरियों की यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर सदर डीएसपी-1 आनंद पांडे, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह समेत दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात रहे. इस दौरान डीएसपी आनंद पांडे और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

पंचायत में घुमाई गई बाबा भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा

रवानगी से पहले कांवरियों के जत्थे ने बाबा भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा के साथ पूरे पंचायत का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. यात्रा को लेकर पंचायत के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. इसके बाद कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ.

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर जाएंगे कांवरिया

सुल्तानगंज पहुंचने के बाद कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरेंगे. इसके बाद कांवर लेकर पैदल देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे. करीब 200 कांवरियों का दल सात दिनों में भजन-कीर्तन करते हुए बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेगा और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा.

इन लोगों के नेतृत्व में निकली कांवर यात्रा

कांवरिया दल का नेतृत्व पैक्स अध्यक्ष डॉ. शंकर शर्मा, अध्यक्ष अजय कुमार, निवेदक सुबोध कुमार और समाजसेवी रणवीर कुमार शर्मा कर रहे हैं. यात्रा में मिंटू शर्मा, रोहित कुमार, जदयू नेता ललन शर्मा, अनमोल कुमार, रणबीर कुमार, महेश भटनागर, रूपेश कुमार, शिवजी शर्मा समेत पंचायत के सैकड़ों लोग सहयोग के लिए शामिल रहे.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन