Begusarai News: शादी के 3 दिन बाद लवर को भाई बताकर ससुराल बुलाया, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए, पति ने लिया बड़ा फैसला

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय न्यूज

Begusarai News: विश्वजीत पासवान की शादी 16 अप्रैल को पूरे धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़ी बलिया निवासी प्रकाश पासवान की बेटी कल्पना कुमारी से हुई थी. लेकिन कल्पना इस शादी से खुश नहीं थी और वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी.

विज्ञापन

Begusarai News, विपिन कुमार मिश्र: बेगूसराय के तेयाय क्षेत्र के दादपुर गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां की शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन अपने प्रेमी को बुलाकर ससुराल वाले के सामने रिश्ते का भाई बता दिया. खुलासा होने के बाद काफी समझाने पर भी नहीं मानी तथा वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. पति भी अब दुल्हन के साथ रहने को तैयार नहीं है.

काफी समझा बुझाकर प्रेमी को बुलाया

17 अप्रैल को विदाई में उसके साथ भाई भी आया था, लेकिन 18 अप्रैल की सुबह वो चला गया. कल्पना के ससुराल आ जाने से उसका प्रेमी नीतीश परेशान रहने लगा. शादी के अगले दिन ही चुपके से जब दोनों में बात हुई तो कल्पना ने अपने प्रेमी नीतीश को ससुराल आने का ऑफर दे दिया. यह भी समझा दिया था कि जब मेरे ससुराल आओ तो कहना कि हम मौसेरे भाई हैं. यह ऑफर मिलते ही शुक्रवार की शाम नीतीश अपनी प्रेमिका के ससुराल दादपुर पहुंच गया.

ससुरालवालों ने किया आवभगत

दरवाजे पर परिजन बैठे हुए थे तो उसने अपने आप को दुल्हन का भाई बताया. घर के लोगों ने दुल्हन कल्पना को जानकारी दी कि भाई आया है तो वह भी खुश हो गई, क्योंकि प्रेमी भाई बनाकर उसके यहां पहुंच चुका था. ससुराल वालों ने भाई की खूब आवभगत किया और थोड़ी देर बाद दुल्हन के कमरे में पहुंचा दिया.

लोगों को लगा की नई-नई दुल्हन जब ससुराल आती है तो वह अपने मायके वालों से बात करना चाहती है. सुख-दुख बांटना चाहती है, नई जगह रहती है तो बहुत कुछ कहना होता है. यही सोचकर लोगों ने कथित भाई और दुल्हन को रूम में बात करने के लिए छोड़ दिया. इसी बीच विश्वजीत को पता चला की साला आया है तो वह अपने कमरे में पहुंचा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पति का होश उड़ गया

विश्वजीत जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि कमरे का दृश्य भाई-बहन के रिश्ते वाला नहीं था. दोनों एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकत करने में मशगूल थे. यह देखते ही विश्वजीत का होश उड़ गया, उसने उसने अपने ससुर को फोन करके पूछा तो वहां से कहा गया कि नीतीश नाम का मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है, उसे पकड़ कर रखिए.

शुरू हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा

शनिवार को लड़की के भाई और परिजन दादपुर पहुंचे. इसके बाद तो जिस घर में शादी की चहल-पहल थी, वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. प्रेमी नीतीश से जब पूछताछ शुरू हुई कि तुम किस तरह के रिश्ते के भाई लगते हो कि ऐसा कर रहे थे तो, वह इधर-उधर की बातें करने लगा. वहीं, दुल्हन कल्पना को बिठाकर पूछताछ शुरू हुई तो उसने कहा कि मैं नीतीश से लंबे समय से प्रेम करती हूं. उसी के साथ रहना चाहती हूं, हमने ही उसे बुलाया था. यह शादी मेरी मर्जी से नहीं हुई थी, मुझे इस घर में नहीं रहना अपने प्रेमी के साथ रहूंगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 5 जिलों में 21 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मानने को तैयार नहीं लड़की

काफी समझाने पर भी जब दुल्हन प्रेमी को छोड़ने पर तैयार नहीं हुई तो उसके पिता और भाई को बुलाया गया. उन लोगों ने भी नवविवाहिता को खूब समझाया. लेकिन उसके मन मिजाज पर प्रेम का ऐसा प्रभाव था कि कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई. थक-हारकर गांव समाज के लोग जुटे लेकिन प्रेमी प्रेमिका कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं हुई तो इसकी सूचना थाने को दी गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर थाने गई.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन