ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इन 5 जिलों में 21 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 20 Apr 2025 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather News

बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अपडेट में बताया कि बिहार के 3 जिलों में 21 अप्रैल तक बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ हुआ है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि तीन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है. ऐसे मौसम को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 21 अप्रैल तक सुपौल, अरैया, कटिहार किशनगंज और पूर्णिया में एक या दो स्थानों मे मेघगर्जन/वज्रपात और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) की गति से चलने की संभावना है. इस दौरान किसानों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग का सुझाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस दिन के बाद बढ़ेगा तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में लू (हीट वेव) की स्थिति 25 और 26 अप्रैल को बन सकती है. बताया गया कि 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस होगी.

बीते 24 घंटे की बात करे तो रोहतास सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके बाद औरंगाबाद का नाम है, यहां तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Congress अध्यक्ष क्यों आये बिहार RJD नेता ने बता दिया, बोले- हमारी रणनिति का हिस्सा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन