सरकारी स्कूलों ने बढ़ाया बिहार का मान, बेगूसराय में यूनिसेफ तैयार करेगा कॉफी-टेबल बुकलेट

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

स्कूल की प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय के सरकारी स्कूलों ने बढ़ाया बिहार का मान

विज्ञापन

Begusarai News (विकाश मिश्रा) : शिक्षा के क्षेत्र में बेगूसराय जिले ने एक बार फिर पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया है.स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2025-26 कार्यक्रम के तहत जिले के दो सरकारी विद्यालयों राजकीय मध्य विद्यालय मोहनपुर और राजकीय मध्य विद्यालय बीहट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेजीकरण एवं कॉफी टेबल बुकलेट के लिए किया गया है.यह कार्य यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा. दरअसल, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर के 13 राज्यों की सूची जारी की गई है. जिसमें बिहार से बेगूसराय के इन दोनों विद्यालयों को विशेष स्थान मिला है. यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है.गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा 29 जुलाई 2025 को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता,हरित वातावरण और बेहतर शैक्षणिक परिवेश को बढ़ावा देना है. इसके तहत विद्यालयों द्वारा स्वनामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी तथा चयनित स्कूलों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया.

यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित दिल्ली से आएगी विशेषज्ञों की टीम

अब यूनिसेफ के प्रतिनिधि निकेत कुमार झा सहित दिल्ली से आए विशेषज्ञों की टीम इन विद्यालयों का भ्रमण करेगी और वहां की व्यवस्थाओं,स्वच्छता मॉडल,हरित पहल और नवाचारों का दस्तावेजीकरण करेगी. इसके आधार पर एक विशेष कॉफी टेबल बुकलेट तैयार की जाएगी,जो राष्ट्रीय स्तर पर इन विद्यालयों की पहचान बनाएगी.इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के असैनिक कार्य प्रबंधक भोला प्रसाद सिंह ने 11 मई को बेगूसराय SSA के डीपीओ को पत्र भेजकर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक सूचना देने का निर्देश दिया है. इधर उक्त दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार एवं रंजन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार,खासकर बेगूसराय के विद्यालयों का चयन होना पूरे जिले के लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है.

Also Read : धनवारा के रास्ते आ रही ट्रक को बदमाशों ने रोका, लगाई आग

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन