घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने की फायरिंग, बेगूसराय पुलिस जांच में जुटी

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Begusarai Crime News : बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और फायरिंग का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Begusarai Crime News : (कृष्ण कुमार) बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और फायरिंग का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जबकि मामला शनिवार को प्रकाश में आया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

महिला का आरोप, घर में घुसकर की छेड़छाड़

भवानंदपुर वार्ड-1 निवासी सरिता देवी, पत्नी मंतोष महतो ने बलिया थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम भवानंदपुर के टिटटियां टोला निवासी रामदेव यादव का पुत्र ललन यादव उन्हें घर में अकेला देखकर जबरन अंदर घुस आया. आरोप है कि उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और जबरन निर्वस्त्र करने का प्रयास किया.

शोर मचाने पर भागी महिला, फिर की गोलीबारी

पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर शोर मचाते हुए बाहर भागी. इससे नाराज होकर आरोपी अपने घर से बंदूक लेकर आया और जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी. शोर सुनकर आसपास के लोग और महिला की गोतनी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

घटनास्थल से मिला खोखा, पुलिस को सौंपा गया

महिला ने बताया कि आरोपी के बथान से एक फायर किया हुआ खोखा बरामद हुआ, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पीड़िता ने अपने आवेदन में इस पूरे विवाद को पूर्व के पैक्स चुनाव से जुड़ा बताया है.

आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 349/26 दर्ज कर लिया गया है. बरामद खोखा पुलिस को सौंपे जाने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: पुणे मर्डर केसः सिया के भाई का दोस्त था चेतन, उसी ने कराई थी दोनों की मुलाकात

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन