बेगूसराय में ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ का भव्य आयोजन, 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान का हुआ आयोजन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : बेगूसराय में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और अन्य अतिथियों ने किया. भीषण गर्मी के बावजूद छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : बेगूसराय में आयोजित प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह प्रेरणा, उत्साह और सम्मान का अद्भुत संगम बना. शहर के जेम्स होटल में आयोजित समारोह में 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. भीषण उमस और 42 डिग्री तापमान के बावजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, नगर निगम की डिप्टी मेयर अनिता राय, शिक्षाविद प्रो. अशोक कुमार अमर, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार का हुआ सम्मान

मेधावी छात्रों के उत्साह ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ समारोह में पहुंचे. सम्मान प्राप्त करने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी. कार्यक्रम ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया.

छात्रों को सम्मानित करते मंत्री संजय कुमार

प्रभात खबर की पूरी टीम को बधाई

प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस सराहनीय पहल के लिए प्रभात खबर की पूरी टीम बधाई की पात्र है. सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि प्रतिभाओं को मंच देकर उनका उत्साहवर्धन करना समाज और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है.

इसे भी पढ़ें : जुलाई में जैन समाज मनाएगा सात प्रमुख कल्याणक पर्व, मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, जानिए कौन-कौन से हैं पर्व?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन