निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में भाग लेते प्रतिभागी

Begusarai News : नावकोठी के सैदपुर विष्णुपुर में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जानें इसका मुख्य उद्देश्य और पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड के सैदपुर विष्णुपुर में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उसे सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विद्यालय के नामित शिक्षकों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यशाला निपुण भारत मिशन एवं निपुण बिहार मिशन के तहत आयोजित की गई. इसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, समझने और संख्यात्मक ज्ञान की बुनियादी दक्षता विकसित करना है.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं

दो माह के भीतर कमजोर बच्चों को दक्ष बनाने का लक्ष्य

प्रशिक्षक हरेराम रजक ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी मॉडल एवं शेड्यूल के अनुसार एफएलएन कार्यक्रम के तहत कक्षा 4, 5, 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों की भाषायी दक्षता और संख्यात्मक ज्ञान की प्रारंभिक जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें दो माह के भीतर भाषायी कौशल एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

अनुश्रवण समिति करेगी नियमित निगरानी

प्रशिक्षक ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए संकुल स्तर से लेकर विद्यालय स्तर तक अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है. यह समिति समय-समय पर विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों का अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन करेगी.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

6 से 8 अगस्त तक होगा मूल्यांकन

कार्यशाला में बताया गया कि 6 से 8 अगस्त के बीच कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों का भाषायी दक्षता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके आधार पर आगे की शैक्षणिक रणनीति तैयार की जाएगी.

ये शिक्षक रहे उपस्थित

कार्यशाला में संकुल समन्वयक रणधीर कुमार, संकुल संचालक अभिषेक आनंद, शिक्षक अमित कुमार, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अमन कुमार, बलराम कुमार, संजीव कुमार, आभा कुमारी, सुरभि शांडिल्य, रिया वैश्य सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं


विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन