बेगूसराय में आम के पेड़ से गिरने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद विलाप करते परिजन

Begusarai News : वीरपुर के लक्ष्मीपुर गांव में आम के पेड़ से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Begusarai News : थाना क्षेत्र की पर्रा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को आम के पेड़ से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वार्ड संख्या सात निवासी स्व. शंकर दास के 55 वर्षीय पुत्र रामाधीन दास के रूप में की गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

सूखे पत्ते उतारने के लिए आम के पेड़ पर चढ़े थे

परिजनों ने बताया कि रामाधीन दास घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने आम के पेड़ से सूखे पत्ते जलावन के लिए उतारने के उद्देश्य से पेड़ पर चढ़े थे. बारिश के कारण पेड़ पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर गिर गये. गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही जुटी लोगों की भीड़

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. घटना के बाद शव घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. आसपास के लोगों ने हादसे पर दुख जताया.

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर लेते थे हिस्सा

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामाधीन दास स्वभाव से काफी मिलनसार थे. वह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. उनके निधन की खबर से गांव में शोक का माहौल है.

पत्नी और पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मृतक की पत्नी और पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया मो. असजद, पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन