ePaper

बछवाड़ा में ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 23 Jun 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
बछवाड़ा में ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड के फतेहा गांव के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बछवाड़ा. बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड के फतेहा गांव के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक वृद्ध की पहचान चमथा एक पंचायत के वार्ड संख्या-5 गांव निवासी नथुनी साह के 65 वर्षीय पुत्र विशो साह के रूप में की गयी है. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक वृद्ध का शव रेलवे लाइन के किनारे गिरा हुआ है. मौत की खबर कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. सूचना मिलते ही देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना कि पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में उक्त वृद्ध विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वृद्ध को परिजन के द्वारा हमेशा निगरानी कर रखता था. लेकिन जैसे ही परिजन किसी काम को करने लगे वैसी मौका पाकर घर से भाग गया. शव के शिनाख्त के बाद मृतक वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन