बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

Author Krishna|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बलिया प्रखंड में कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ़ केंद्र सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी की.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया. कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कांग्रेस कार्यालय से एक पदयात्रा निकाली, जो पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक तक पहुंची. वहां कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दिल्ली में लाठीचार्ज के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.

प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के दमन पर बरसे नेता

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्र-युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. नेताओं ने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा संविधान की सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखेगी.

इस मौके पर मोहम्मद तारिक, पप्पू, प्रेमबाबा, मो सोहेल, इरशाद मुखिया, नवीन सिन्हा, शंकर रजक, मो नदीम, जितेंद्र झा, हेसामुल हक, राजेश मालाकार, मंजू देवी, रेखा देवी, मो नवाब, दीपक शर्मा, मो जाकिर और बैजनाथ पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन