Bihar News: बिहार में नशा खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले अंतर जिला गिरोह का खुलासा, जानें पुलिस को कैसे मिली सफलता

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 04 Sep 2024 7:51 PM

विज्ञापन

Bihar Crime News

Bihar News: नावकोठी क्षेत्र से लूटे गये ई-रिक्शा को मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. वहीं दूसरा बखरी से लूटे गये ई-रिक्शा को बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी में नशा खिलाकर इ-रिक्शा लुटने वाले अंतर जिला गिरोह का खुलासा किया गया है. इस सिलसिले में अंतर जिला इ- रिक्शा लुटेरा नावकोठी के अजय चौधरी उर्फ अजय केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के रहुई थाने की पुलिस ने हत्या कर एक इ- रिक्शा लेकर भागने के सिलसिले में मामला 13 जून को दर्ज किया गया था. इसमें मृतक के प्रयुक्त मोबाइल सिम को लुटेरा के द्वारा प्रयोग किया जा रहा था.

पूछताछ में ई-रिक्शा लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकारी

मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे नावकोठी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के पूछताछ में उन्होंने बखरी एवं नावकोठी में हुए इ- रिक्शा लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. नावकोठी थाना कांड संख्या-55/24 में हुए इ- रिक्शा लूट तथा बखरी थाना कांड संख्या 255/24 में हुए इ- रिक्शा लूट में संलिप्तता स्वीकार की. थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना के रजाकपुर और समसा के बीच लेवड़ा के निकट माजा पेय पदार्थ में नशा मिलाकर इ- रिक्शा चालक को पिलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नावकोठी क्षेत्र से लूटे गये ई-रिक्शा को मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

बखरी थाना से लूटे गये इ- रिक्शा को बाढ़ एनटीपीसी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया तथा नालंदा जिला के रहुई थाना से लूटे गये इ- रिक्शा को पुलिस ने समसा से बरामद किया है. नावकोठी पुलिस ने नालंदा पुलिस को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया है. ज्ञात हो कि इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस तरह का गिरोह सक्रिय है, जिससे हमेशा लोगों में दहशत बना रहता था. जिला पुलिस प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से एक्टिव मोड में काम कर रही है. पुलिस की एक टीम के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लग रही है.

Also Read: Bihar News: आरा से लापता युवक का शव बनास नदी में लगी मछली के जाल में मिला, इधर स्कॉर्पियो में उलझी पुलिस

आरा-छापरा फोरलेन पथ से चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

आरा स्थित बड़हरा स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के आरा-छापरा फोरलेन पथ के इंडियन पेट्रौल पंप के समीप से गश्ती के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. बड़हरा प्रभारी थानाध्यक्ष भावना राय ने बताया कि पुलिस बल के साथ मंगलवार की देर शाम में अवैध बालू खनन एवं शराब तस्करी को लेकर छापेमारी अभियान चल रहा था, तभी सूचना मिली की चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति आरा-छापरा फोरलेन पथ इंडियन पेट्रौल पंप की तरफ जा रहा है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा की एक बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति आ रहा है. वहीं बाइक सवार ने पुलिस की गाड़ी को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया. जिसे पकड़ लिया गया. कागज की मांग की, तो वह कागज पेश नहीं किया. बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार बाइक सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के फूहां गांव निवासी भिम बिंद के पुत्र नेपाल बिंद बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन