Bihar News: आरा से लापता युवक का शव बनास नदी में लगी मछली के जाल में मिला, इधर स्कॉर्पियो में उलझी पुलिस
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 04 Sep 2024 7:04 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: मृतक युवक के चेरहे पर एसिड फेंकने का निशान देखा गया है. इधर पुलिस काले रंग की स्कार्पिंयो की तलाश कर रही है.
Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से दो दिनों से लापता युवक की हत्या कर फेंका गया शव बड़कागांव के समीप बनास नदी से बरामद किया गया. बड़कागांव के समीप लगे जाल में युवक का शव फंसा पाया गया. हत्या की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रंजू देवी बेहोश हो गयीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां मेडिकल टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
बेटे की मौत की खबर सुनकर हो गयी बेहोश
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात से थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह का पुत्र ऋतिक कुमार (25) रात में खाना खाने के बाद अपने मील पर सोने के लिए गया, लेकिन घर नहीं लौटा. सुबह जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की. सगे-संबंधियों से पड़ताल की गयी, लेकिन पता नहीं चला. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस भी सक्रिय हुई लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला. बुधवार की सुबह जैतपुर गांव के कई युवक बनास नदी में शव को ढूंढते -ढूंढते बड़कागांव के समीप जाल में फंसा पाया. युवक की हत्या विभत्स तरीके से की गयी है. उसके चेहरे पर एसिड डालने की बात सामने आ रही है. इसकी सूचना स्वजनों तथा गजराजगंज पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की स्थिति को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम किया गया.
काले रंग की स्कार्पियो को तलाश रही पुलिस
उदवंतनगर पुलिस काले रंग की स्काॅर्पियो गाड़ी को तलाश रही है. अपहरण की रात ऋतिक के मोबाइल 11:43 बजे के बाद स्वीच ऑफ बता रहा था. इसके कुछ देर पहले एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी को जैतपुर की ओर जाते देखा गया था. कुछ देर बाद गाड़ी को तेजी से लौटते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया. पुलिस इस काले रंग की स्काॅर्पियो की तलाश में है. पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










