बेगूसराय में डूबने से किशोर की मौत, जानिए कैसे हुआ पूरा हादसा

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Apr 2026 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News boy dies due to drowning

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में चौर में डूबने से समस्तीपुर के एक किशोर की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, वह अपने भाई के साथ जानवर को धोने गया था, तभी वह अचानक चौर में गिर गया. इस दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके के उदयपुर गांव में शनिवार की सुबह जानवर को धोने चौर में उतरे 13 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, उदयपुर गांव के बहियार स्थित पाटोजान चौर में यह हादसा उस समय हुआ जब किशोर भाई के साथ जानवर धोने के लिए गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया.

मौके पर हुई मौत

जब तक उसका भाई और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी डूबने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी. भाई के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किशोर पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना इलाके के करख बदिया गांव निवासी घनश्याम महतो के बेटे अजीत कुमार उर्फ रोहित कुमार के रूप में हुई है.

नाना-नानी के घर पर रहकर करता था पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक, रोहित उदयपुर निवासी अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था. हाल ही में उसने आठवीं क्लास की परीक्षा पास की थी. बताया जाता है कि गांव में शादी का माहौल था. उपप्रमुख रूबी देवी कुशवाहा और घाघरा पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार होने के कारण किशोर के ननिहाल का परिवार भी समारोह में शामिल था.

शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम

रविवार को होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया. किशोर की मां भी शादी में शामिल होने आयी थीं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान और घाघरा पंचायत के मुखिया नंदकिशोर तांती ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

(बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

Also Read: बड़े भाई के तिलक से पहले छोटे ने खाया जहर, शादी की खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन