दादी के द्वादश श्राद्धकर्म के लिए गंगा जल लाने गया युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

Published at :24 Apr 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
दादी के द्वादश श्राद्धकर्म के लिए गंगा जल लाने गया युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी दो पंचायत स्थित बख्तर स्थान गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे अपनी दादी की द्वादश श्राद्धकर्म कार्य के उपयोग में गंगा जल लेने अपने एक सहयोगी के साथ गंगाघाट पर पहुंचे युवक का स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने डूब गया.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी दो पंचायत स्थित बख्तर स्थान गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे अपनी दादी की द्वादश श्राद्धकर्म कार्य के उपयोग में गंगा जल लेने अपने एक सहयोगी के साथ गंगाघाट पर पहुंचे युवक का स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने डूब गया. स्नान करने के युवक को डूबता देख सहयोगी ने शोर मचाना शुरू किया. लेकिन जबतक स्थानीय लोग वहां पहुंचते युवक पूरी तरह डूब चुका था. जिसे स्थानीय तैराक की कड़ी मशक्कत से आधे घंटे में गंगा नदी से निकाल लिया गया. लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी और युवक की मौत हो चुकी थी. मृतक युवक की पहचान बरौनी दो पंचायत वार्ड 13 निवासी किरणदेव शर्मा के लगभग 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी. मृतक दो भाई में छोटा था. और अविवाहित था. घटना की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल गंगाघाट पर पहुंच गये. वहीं मृतक परिजन का रो रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सियाराम यादव एवं समाजसेवी पप्पू सिंह को दिया. मुखिया प्रतिनिधि सभी सहयोगी के साथ अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का ढ़ाढ़स बढ़ाते हुए घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस, एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार को दिया. घटना की सूचना पाकर तेघड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं मौजूद लोगों ने कहा मृतक परिजन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है. मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह ने बताया मृतक राहुल कुमार शर्मा की दादी का आज द्वादश श्राद्ध कर्म था गंगाजल लेने के लिए अपने संबंधी के साथ गंगा घाट पर सुबह में स्नान करने के लिए आया था. स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता मजदूरी करते हैं मां भी कैंसर पीड़ित है. लोगों ने आर्थिक रूप से अक्षम परिवार को सरकारी प्रावधान अनुसार आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता पीड़ित परिजन को दिये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन