बेगूसराय में जयकारों और भजनों से गूंजा बलिया क्षेत्र, बजरंगबली एवं साध बाबा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा में निकली भव्य शोभा यात्रा

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

भव्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु

Begusarai News : बेगूसराय के बलिया प्रखंड में बजरंगबली एवं साध बाबा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी के बीच वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और राम नाम कीर्तन का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा
Begusarai News : जिले के बलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी में बजरंगबली एवं साध बाबा प्रतिमा की पूर्ण प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

मिर्जापुर डीह से शुरू हुई शोभा यात्रा

कलश शोभा यात्रा मिर्जापुर डीह से प्रारंभ होकर बरबीघी होते हुए हुसैनीचक शिव मंदिर पहुंची. वहां पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पुनः बजरंगबली एवं साध बाबा प्रांगण में संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण-प्रतिष्ठा

प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंगबली एवं साध बाबा की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई. साथ ही राम नाम कीर्तन का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य आचार्य के रूप में देवदत्त झा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई.

जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की रही भागीदारी

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया अमर कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, बलिया ग्रामीण उत्तरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शाह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र महतो, जदयू जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, अशोक महतो, गणपति पटेल, पीयूष, श्रीकांत, लालकून, अमित कुमार, दिलीप कुमार, उप प्रमुख सच्चिदानंद पासवान, प्रमोद शाह, संतोष महतो, कारेलाल महतो, दिलीप महतो और धर्मदेव पोद्दार सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए.

ग्रामीणों में दिखा उत्साह और आस्था

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सामूहिक रूप से सहयोग किया. पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन