बछवाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के एनएच 28 दरगहपुर चौक के समीप गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के एनएच 28 दरगहपुर चौक के समीप गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के अभाव में उक्त घायल की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी कपिलदेव साह के लगभग 40 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में की गयी है. मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चीख और पुकार से पूरे इलाके में मातम पसर गया. मृतक के पिता कपिलदेव साह ने बताया कि देर रात मेरा पुत्र दरगहपुर गांव से खाना बनाकर लौट रहा था. इसी दौरान दरगहपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां कंपाउंडर ने डॉक्टर से मोबाइल पर बात कर उक्त घायल का इलाज किया और इलाज के अभाव के कारण मेरे बेटे की मौत हो गयी. यदि कंपाउंड व डॉक्टर की लापरवाही नहीं करते तो मेरे बेटे की जान बच सकती थी. उक्त मृतक हलुवाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा भाई था और मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं. इस हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दी गयी. पुलिस तत्क्षण पहुंचकर मृत युवक के शव को कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष राहुल पासवान ने बताया की दरगहपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. उन्होंने कहा की मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




