छिनतई कर भाग रहे बदमाश को बरौनी रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :24 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
छिनतई कर भाग रहे बदमाश को बरौनी रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरौनी जीआरपी, अरपीएफ व सीआईबी गढ़हरा पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की देर रात न्यू बरौनी और बरौनी स्टेशन के बीच रेलखंड पर 15632 बारमेर एक्सप्रेस ट्रेन की गति स्लो होने पर एक संदिग्ध युवक हाथ में बैग लेकर भाग रहा था, तभी रेल पुलिस का संयुक्त कार्रवाई में उसे खदेड़कर पकड़ा गया.

विज्ञापन

बरौनी. बरौनी जीआरपी, अरपीएफ व सीआईबी गढ़हरा पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की देर रात न्यू बरौनी और बरौनी स्टेशन के बीच रेलखंड पर 15632 बारमेर एक्सप्रेस ट्रेन की गति स्लो होने पर एक संदिग्ध युवक हाथ में बैग लेकर भाग रहा था, तभी रेल पुलिस का संयुक्त कार्रवाई में उसे खदेड़कर पकड़ा गया और पूछताछ किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया की आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव एवं सीआईबी टीम के सहयोग से एक छिनतई गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी पहचान खगड़िया जिला के नगर थाना बबुआगंज दामनगर निवासी सुमित उर्फ राजधानी के रूप में की गई है. गिरफ्तार आरोपित के पास से एक लेडिस पर्स जिसमें महिला का कॉस्मेटिक सामान एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपी को कानूनी औपचारिकता उपरांत बेगूसराय जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपित के उपर नगर थाना खगड़िया, रेल थाना खगड़िया, रेल थाना मानसी में भी आपराधिक मामले दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन