बखरी बाजार में दिनदहाड़े साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
चोर की तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय के बखरी बाजार में दिनदहाड़े साइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। दुकानदार ने फुटेज जारी कर युवक की पहचान करने की अपील की है।
Begusarai News : बखरी मुख्य बाजार स्थित सेवन टी नाइन मेगा मार्ट के सामने बुधवार दोपहर दिनदहाड़े साइकिल चोरी की घटना सामने आई. पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:35 बजे एक युवक मेगा मार्ट के सामने खड़ी साइकिल के पास पहुंचा और कुछ देर तक मौके का जायजा लेता रहा.
CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी घटना
सीसीटीवी फुटेज में युवक पहले साइकिल पर बैठकर इधर-उधर नजर रखते हुए सही मौके का इंतजार करता दिखाई देता है. इसी दौरान सामने एक वैन आकर रुकी, जिससे कुछ क्षणों के लिए दृश्य आंशिक रूप से ढक गया. इस मौके का फायदा उठाकर युवक साइकिल लेकर वहां से फरार हो गया. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
संचालक ने सोशल मीडिया पर साझा किया फुटेज
सेवन टी नाइन मेगा मार्ट के संचालक गुड्डु खेतान ने घटना की जानकारी देते हुए सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या उन्हें दें, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके.
व्यापारियों में चर्चा का विषय बनी घटना
फुटेज में दिखाई दे रहा युवक कम उम्र का प्रतीत हो रहा है. दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पुलिस मामले की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










