ePaper

28 को पठानकोट से दक्षिण भारत के लिए चलेगी भारत गौरव ट्रेन

Updated at : 03 Jul 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
28 को पठानकोट से दक्षिण भारत के लिए चलेगी भारत गौरव ट्रेन

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

बरौनी. दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. यह विशेष रेलगाड़ी आगामी 28 जुलाई को दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा पर रवाना हो रही है. 13 दिवसीय यह भव्य यात्रा पठानकोट कैंट स्टेशन से शुरू होगी और यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी. जो आध्यात्मिक अनुभव, सुविधा और किफायती दरों का अनूठा संगम होगी. इस ट्रेन की शुरुआत पठानकोट कैंट स्टेशन से होगी. इसके प्रमुख बोर्डिंग पॉइंट में जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर शामिल हैं. कुल मिलाकर यह यात्रा 12 रात और 13 दिनों की होगी, जिसकी वापसी 9 अगस्त को तय की गई है. यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में सीटें- स्लीपर क्लास (640 सीटें), 3 एसी स्टैंडर्ड (70 सीटें), और 2 एसी कम्फर्ट (50 सीटें) उपलब्ध हैं. वहीं किराया भी काफी किफायती रखा गया है. स्लीपर क्लास 30 हजार,135 रूपया, थ्री एसी 43 हजार 370 रुपये और सेकेंड एसी 57 हजार 470 रूपया प्रति व्यक्ति (सभी दरें जीएसटी सहित). इस पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ-साथ दैनिक भोजन, आरामदायक आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी/नॉन-एसी बस, टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा आदि शामिल हैं. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली इस यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालु न केवल दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे, बल्कि यात्रा के दौरान भारतीय रेल की ओर से सुनिश्चित की गयी सुविधाएं और व्यवस्थाएं उन्हें एक सहज और भावपूर्ण अनुभव भी प्रदान करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन