ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 31 पदक जीतकर बने उपविजेता
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के प्रतिभागी
Begusarai News : राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदक जीते और ओवरऑल उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
Begusarai News : जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नंदू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक जीते. इनमें 13 स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं. खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया.
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शानदार
सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में रोशन कुमार (अंडर-27 किग्रा), रिशव राज (अंडर-29 किग्रा), अमित कुमार (अंडर-35 किग्रा) और शोभित कुमारी (अंडर-32 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता. कैडेट बालक वर्ग में आयुष कुमार (अंडर-33 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया. जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में उदित कुमार (अंडर-45 किग्रा) और अभिनव कुमार (अंडर-68 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं, सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में श्रीराम कुमार (अंडर-80 किग्रा), नयन राज (अंडर-87 किग्रा), मो. गुलफाम आलम (ओवर-87 किग्रा), रागिनी कुमारी (अंडर-49 किग्रा), श्रेया रानी (अंडर-67 किग्रा) और ऊर्जा (ओवर-73 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
12 खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक
सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में दिव्यांशु राज (अंडर-38 किग्रा) और स्वाति कुमारी (अंडर-41 किग्रा) ने रजत पदक जीता. कैडेट बालक एवं बालिका वर्ग में कुश कुमार (अंडर-37 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया. जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में सुभाष कुमार (अंडर-51 किग्रा), मो. अल्ताब (अंडर-59 किग्रा), राजवीर (अंडर-78 किग्रा), छवि (अंडर-42 किग्रा) और स्नेहा कुमारी (अंडर-55 किग्रा) ने रजत पदक जीता. सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में रवि राज (अंडर-63 किग्रा), हेमंत कुमार (अंडर-74 किग्रा), अवंतिका कुमारी (अंडर-46 किग्रा) और कशिश कुमारी (अंडर-62 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया.
सात खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
जूनियर बालक वर्ग में अनिकेत कुमार (अंडर-48 किग्रा), आदित्य राज (अंडर-55 किग्रा) और राज कुमार (ओवर-78 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता. सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में सिद्धार्थ कुमार (अंडर-58 किग्रा), केशव राज (अंडर-68 किग्रा), आस्था (अंडर-53 किग्रा) और लालसा कुमारी (अंडर-57 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
कोच और टीम मैनेजर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
संघ के सचिव नंदू कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने कोच मो. फुरकान, श्याम कुमार राज, टीम मैनेजर श्याम किशोर सिंह तथा तकनीकी टीम के मणिकांत और अनिल कुमार ताती के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. बेगूसराय के उपविजेता बनने पर बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, उपमहासचिव सायमन मुर्मू, सहायक महासचिव रमेश कुमार, मो. अयूब, उपाध्यक्ष अमित कुमार, राम प्रमोद कुमार राय, डोमन पासवान, दिवाकर कुमार, शिक्षक नेता चिन्मय आनंद, राघवेंद्र कुमार, विकास चंद्र झा, जीतू कुमार समेत खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










